कानपुर से नोएडा तक दूल्हे के पीछे-पीछे दौड़ी दुल्हन, लेकिन अभी तक नहीं मनाई सुहागरात, अब पुलिस करेगी इंसाफ; जानें पूरा मामला

युवती का कहना है कि वहां करीब एक महीने तक साथ रहने के बावजूद पति ने कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इसी दौरान उसे लगा कि उससे सच्चाई छिपाई गई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 February 2026, 8:38 PM IST
google-preferred

Kanpur/Noida: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी जैसे पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किशोर नगर की रहने वाली एक युवती ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उससे सच्चाई छिपाकर शादी की गई और बाद में जब उसने सवाल उठाए तो उसे धमकियां दी गई। अब मामला थाने तक पहुंच चुका है और पुलिस जांच में जुट गई है।

धूमधाम से हुई थी शादी

पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी हमीरपुर निवासी युवक से पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ हुई थी। पिता ने होटल, कैटरिंग, जेवर और अन्य इंतजामों में करीब 38 लाख रुपये खर्च किए थे। परिवार को लगा था कि बेटी की नई जिंदगी खुशहाल होगी, लेकिन शादी के अगले ही दिन से हालात बदलने लगे।

26 अप्रैल को विदा होकर ससुराल पहुंची युवती ने बताया कि शुरुआती चार दिनों में ही उसे पति के व्यवहार पर शक होने लगा। उसका आरोप है कि पति उससे दूरी बनाता रहा और सुहागरात तक नहीं मनाई। जब भी उसने इस बारे में बात की, उसे टाल दिया गया।

नोएडा में भी नहीं बदली स्थिति

कुछ दिन बाद वह मायके आ गई। फिर पति उसे नोएडा ले गया, जहां बड़े चाचा के फ्लैट में रखा गया। युवती का कहना है कि वहां करीब एक महीने तक साथ रहने के बावजूद पति ने कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इसी दौरान उसे लगा कि उससे सच्चाई छिपाई गई है।

इलाज के नाम पर मांगें पैसे

युवती का आरोप है कि जब उसने ससुर और ताऊ से बात की तो पहले इलाज कराने का भरोसा दिया गया। कहा गया कि सब ठीक हो जाएगा और खर्च भी उठाया जाएगा। लेकिन बाद में उससे पांच लाख रुपये और लाने को कहा गया। मना करने पर उसे बदनाम करने और परिवार की इज्जत खराब करने की धमकी दी गई।

पुलिस में दर्ज हुआ मामला

आखिरकार परेशान होकर युवती अपने पिता के घर लौट आई और रावतपुर थाना में पति, ससुर और ताऊ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच के लिए टीम हमीरपुर भेजी जाएगी। परिवार ने फिलहाल ज्यादा कुछ कहने से इनकार किया है, लेकिन न्याय की उम्मीद जताई है। यह मामला एक बार फिर शादी से पहले जरूरी जानकारी छिपाने और पारिवारिक दबाव जैसे मुद्दों को सामने ला रहा है। मामला अब सामने आया है।

Location : 
  • Kanpur

Published : 
  • 17 February 2026, 8:38 PM IST

Advertisement
Advertisement