रात में पत्नी से विवाद के बाद थाने पहुंचा युवक, कुछ देर बाद सड़क किनारे मिली लाश; ग्रामीणों ने उठाए सवाल
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस उसे, उसकी पत्नी और सास को थाने लेकर आई थी। बाद में युवक को छोड़ दिया गया, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव थाने के पास मिला।