ट्विशा केस: पति सरेंडर, कोर्ट सख्त, CBI एंट्री… जानें 10 दिनों में कैसे पलटती गई पूरी कहानी?
भोपाल का चर्चित ट्विशा शर्मा मर्डर केस अब देशभर में सुर्खियां बटोर रहा है। मॉडल और MBA ग्रेजुएट ट्विशा की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या, प्रताड़ना और सबूत मिटाने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले में सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की है, जबकि पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है।