हिंदी
भोपाल: एमपी की राजधानी भोपाल में अयोध्या नगर थाना इलाके (Ayodhya Nagar) में स्कॉर्पियो सावर हथियार से लैस 7 चोर जैन ज्वेलर्स की दुकान से करीब 30 लाख रुपये का सोना ले भागे। बता दें कि पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बड़ी वारदात है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार हाल ही में पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह (Jayvardhan Singh) के सरकारी बंगले पर चोरी हुई थी। यहां से चोर कुछ नकदी और चांदी का सामान ले गए थे। इस चोरी को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सरकार और पुलिस पर निशाना साधते हुये सोशल मीडिया पर लिखा कि जब थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा। जयवर्धन सिंह के शासकीय आवास पर भी चोरी हो गई। भोपाल में ज्वेलरी शॉप में लूट हुई।
विधायकों के अपार्टमेंट में लूट
बीते 7 अगस्त को भी पुलिस उस समय दंग रह गई जब जब सांसदों-विधायकों के लिये बने रचना अपार्टमेंट में 12 लाख रुपये की लूट हुई थी। यहां लुटेरों ने फ्लैट नंबर MI-108 में चोरी की थी। दो बदमाश नकाब पहनकर आये और बंदूक की नोंक पर शराब कारोबारी संतोष सिंह से रुपये लेकर भाग गए थे। इस अपार्टमेंट में संतोष की फर्म आरएस प्रीमियम लिकर्स का ऑफिस है।
Published : 16 August 2024, 1:50 PM IST
Topics : Bhopal NEWS Crime in Bhopal Digvijay Singh Dynamite News jayvardhan Singh अयोध्या नगर कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह जैन ज्वैलर्स दिग्विजय सिंह