चलते कंटेनर से अचानक उठीं आग की लपटें, फिर होने लगे जोरदार धमाके, आखिर क्या हुआ?
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में चलते कंटेनर ट्रक में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों के बीच टायर धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे लोग दहशत में आ गए। दमकल और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।