महराजगंज में आम के बगीचे में मिला युवक का शव, पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 35 वर्षीय रमेश निषाद का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर आम के बगीचे में पेड़ से लटकता मिला। वह मोमो-चाऊमीन का ठेला लगाकर परिवार चलाते थे। उनकी मौत से पत्नी, बुजुर्ग मां और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 2 November 2026, 2:04 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर टोला बगदुलरी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 35 वर्षीय युवक का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर आम के बगीचे में पेड़ की डाल से लटकता मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान रमेश निषाद पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रमेश रविवार रात घर से कहीं बाहर चले गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित थे। सोमवार सुबह आम के बगीचे में उनका शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हमीरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों के जेवरात और 20 हजार की नकदी जलकर खाक

मोमो-चाऊमीन का ठेला लगाकर चलाते थे परिवार

रमेश निषाद चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह मोमो और चाऊमीन का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रमेश अपने पीछे पत्नी कलावती, बुजुर्ग मां राजमती और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।

उनकी बड़ी बेटी काजल की उम्र 15 वर्ष है, जबकि दो बेटे अभिषेक और विवेक हैं। परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले रमेश की मौत के बाद पत्नी, मां और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस फिर फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

परिवार को कमरे में किया बंद और साफ कर दी तिजोरी, आगरा की पॉश कॉलोनी में नकाबपोश चोरों का दुस्साहस

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के दौरान फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की हर पहलू से जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Location :  Maharajganj

Published :  2 November 2026, 2:04 PM IST

Advertisement