हिंदी
मैनपुरी में खाद्य विभाग का छापा (IMG: Dynamite News)
Mainpuri: त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मैनपुरी के आगरा रोड स्थित गोपालदूत डेयरी पर खाद्य विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 90 किलोग्राम संदिग्ध देसी घी बरामद किया गया। विभाग ने घी के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आगरा रोड पर ज्योतिराय के समीप स्थित गोपालदूत डेयरी में खाद्य विभाग की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम को मौके पर करीब 90 किलो संदिग्ध देसी घी मिला। कार्रवाई के बाद इलाके में मिलावटखोरी से जुड़े कारोबारियों के बीच हलचल देखी गई।
नशे के खिलाफ आवाज उठाई तो चला दी गोली, मैनपुरी में गांजा बिक्री का विरोध करने पर दिनदहाड़े फायरिंग
दी गई जानकारी के अनुसार, डेयरी संचालक जयप्रकाश पर मिलावटी देसी घी तैयार कर बाजार में बेचने का आरोप है। हालांकि, बरामद घी में मिलावट की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके लिए खाद्य विभाग ने नमूने एकत्र कर सील किए हैं। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घी की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मैनपुरी में खाद्य विभाग का छापा (IMG: Dynamite News)
छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संदिग्ध घी के सैंपल लेकर उन्हें सील कर दिया। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए अधिकृत खाद्य प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित डेयरी संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मैनपुरी की गौशाला में आखिर क्या हुआ? 6 गोवंश मृत मिलने से हड़कंप, कंकाल मिलने के दावे ने बढ़ाई चिंता
त्योहारों के दौरान देसी घी और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान चला रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी रोकने और लोगों तक सुरक्षित खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए आगे भी छापेमारी और जांच की कार्रवाई जारी रहेगी।
Location : Mainpuri
Published : 2 November 2026, 3:25 PM IST
Topics : Fake Desi Ghee Food Adulteration Gopaldoot Dairy Mainpuri Food Department Raid mainpuri news