मैनपुरी की गौशाला में आखिर क्या हुआ? 6 गोवंश मृत मिलने से हड़कंप, कंकाल मिलने के दावे ने बढ़ाई चिंता

मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र की जखौआ गौशाला से सामने आए मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां छह गोवंश मृत मिलने और आठ के कंकाल पड़े होने का दावा किया गया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 27 October 2026, 6:46 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र स्थित जखौआ गौशाला से गोवंशों की देखभाल को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। यहां छह गोवंश मृत मिलने और आठ गोवंशों के कंकाल पड़े होने का दावा किया गया है। सूचना मिलने पर निरीक्षण करने पहुंची गौरक्षक टीम को कथित तौर पर गौशाला के अंदर रोक लिया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

जखौआ गौशाला में मृत गोवंश मिलने का दावा

मामला कुरावली क्षेत्र के जखौआ गांव की गौशाला का है। मिली जानकारी के अनुसार, गोवंशों की स्थिति देखने के लिए गौरक्षक टीम वहां पहुंची थी। टीम ने गौशाला में छह गोवंश मृत मिलने और आठ गोवंशों के कंकाल पड़े होने का दावा किया।

ये भी पढ़ें- प्रेम विवाह बना रंजिश की वजह? मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या, मेरठ में इलाज के दौरान मौत

इस जानकारी के सामने आने के बाद इलाके में हलचल मच गई। गौशाला में रखे गए गोवंशों की देखभाल, चारे-पानी और उनकी निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, मृत गोवंशों की संख्या, कंकालों की स्थिति और मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

थाना मैनपुरी (Img: Dynamite News)

निरीक्षण करने पहुंची टीम को रोकने का आरोप

मामले में एक और गंभीर बात सामने आई। बताया गया कि गौशाला का निरीक्षण करने पहुंची गौरक्षक टीम को कथित तौर पर ग्राम प्रधान ने रोक लिया। इसके बाद सूचना पुलिस तक पहुंची। जानकारी के मुताबिक, डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और गौशाला का ताला खुलवाकर टीम को बाहर निकलवाया।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस अधिकारी

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी कुरावली और इंस्पेक्टर ललित भाटी ने गौशाला का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।बताया गया कि अधिकारियों के बुलाने के बावजूद ग्राम प्रधान मौके पर नहीं पहुंचे।

ये भी पढ़ें- 7 साल का प्यार, फिर प्रेम विवाह! अब परिजनों से जान का खतरा, SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार

रात में दफनाए गए मृत गोवंश

मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन की मौजूदगी में रात के समय मृत गोवंशों को दफनाने की कार्रवाई की गई। मामले की निष्पक्ष जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोवंशों की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई।

Location :  Mainpuri

Published :  27 October 2026, 6:46 PM IST

Related News

Advertisement