मैनपुरी में गैंगस्टर पर बड़ा एक्शन, ढोल-नगाड़ों के साथ दो पेट्रोल पंप कुर्क
मैनपुरी के कुरावली में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित यादव से जुड़े दो पेट्रोल पंपों की मशीनरी, उपकरण और निर्माण को कुर्क कर दिया। पुलिस ने ढोल-बाजों के साथ क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी। कुर्क संपत्ति की कीमत करीब 15.33 लाख रुपये आंकी गई है।