हिंदी
मैनपुरी में बुखार के प्रकोप के बीच एक्शन में स्वास्थ्य विभाग (Img: Dynamite News)
Mainpuri: कुरावली क्षेत्र के घनश्यामपुर में बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मरीजों की बढ़ती संख्या और झोलाछाप डॉक्टरों की सक्रियता को देखते हुए विभाग की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान दो क्लीनिक और एक एक्सरे की दुकान को सील कर दिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) आरसी गुप्ता के निर्देश पर झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष, राजेश पांडेय और उनकी टीम ने क्षेत्र में जांच अभियान शुरू किया। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ज्योति खुड़िया गांव पहुंची।
Mainpuri News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
यहां बिना वैध अनुमति और जरूरी मानकों के संचालित किए जा रहे क्लीनिकों की जांच की गई। जांच के बाद टीम ने दो क्लीनिक और एक एक्सरे की दुकान को सील कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने स्पष्ट किया कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Mainpuri: BJP पर बरसे सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया, रोजगार से वोट चोरी तक कई मुद्दों पर घेरा
विभाग का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों के जरिए होने वाले संभावित जोखिमों को रोकना और लोगों को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अभियान का उद्देश्य है।
Location : Mainpuri
Published : 1 November 2026, 5:58 PM IST