Mainpuri News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

मैनपुरी में एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। कुरावली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 28 October 2026, 4:16 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। कुरावली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा

मैनपुरी कुरावली थाना क्षेत्र में बिछवा रोड फ्लाईओवर के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक से जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

Mainpuri Accident

मैनपुरी में रोड़ दुर्घटना में युवक की मौत (Img: Dynamite News)

40 वर्षीय सुनील कुमार की मौत

मृतक की पहचान सुनील कुमार (40), पुत्र शंभुदयाल, निवासी कुंवरपुर, कस्बा कुरावली के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 Mainpuri Accident

मैनपुरी में रोड़ दुर्घटना में युवक की मौत (Img: Dynamite News)

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और ट्रक की टक्कर कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

Location :  Mainpuri

Published :  28 October 2026, 4:16 PM IST

Advertisement