उन्नाव में निर्माणाधीन मकान की स्लैब गिरी, दो मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गंगाघाट क्षेत्र के घोंघी रौतापुर में अचानक स्लैब गिरने से तीन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 October 2026, 4:14 PM IST
google-preferred

Unnao: उन्नाव में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। गंगाघाट क्षेत्र के घोंघी रौतापुर में स्लैब गिरने से उसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया है।  घायल का अस्पताल  में इलाज चल रहा है।

घटना गंगाघाट क्षेत्र के घोंघी रौतापुर ग्राम पंचायत की है। हादसा कानपुर के मंगला विहार निवासी किशन गुप्ता के मकान में हुआ।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग पौने दो बजे रायल सिटी नाम से चल रही प्लाटिंग में एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की शटरिंग खोलने के दौरान स्लैब जीना समेत भरभरा कर गिर गया जिसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कोविड से मौत पर नहीं रोक सकते मुआवजा, पत्नी को मिलेंगे 50 लाख

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र बैजनाथ निवासी पटेलनगर रामदेवी कानपुर व सोहन पुत्र रामकृपाल निवासी सहानीपुर हुसैनगंज फतेहपुर के रूप में हुई है।  वहीं, रामकृपाल निवासी सहानीपुर हुसैनगंज फतेहपुर घायल हैं। एसडीएम राजेश विश्वकर्मा, एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने पहुंचकर रेस्क्यू किया।

सरिया काटकर और स्लैब तोड़कर निकाले गए मजदूर

अधिकारियों की मौजूदगी में राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। मलबे में दबे दोनों मजदूरों को निकालने के लिए सरिया काटना पड़ा और स्लैब को तोड़ा गया। हालांकि, दोनों को बचाया नहीं जा सका।

जमीन के विवाद में खूनी वारदात: उन्नाव में जीजा को मारी गोली, कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस  मामले की जांच कर रही है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घायल रामकृपाल का उपचार चल रहा है।

इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में चिंता का माहौल बन गया।

 

Location :  Unnao

Published :  28 October 2026, 4:08 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement