कई दिनों तक युवक को बनाए रखा बंधक ! बेहोश कर सम्पत्ति पर कब्जा का आरोप ! 3 गिरफ्तार

कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक युवक का आरोप है नशीला पदार्थ देकर बंधक बनाए रखा और फिर उसकी करोड़ो की सम्पति पर कब्जे करने के आरोप में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवा लिये।

Updated : 28 October 2026, 3:59 PM IST
google-preferred

kanpur: कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक युवक का आरोप है नशीला पदार्थ देकर बंधक बनाए रखा और फिर उसकी करोड़ो की सम्पति पर कब्जे करने के आरोप में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवा लिये। इस मामले में पीड़ित ने स्वरूप नगर थाने में केस दर्ज कराया , जिसके बाद तीन लोगों जिसमें सुयश अस्थाना, रमित मिश्रा और ब्रजेंद्रनाथ को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला

कानपुर के फजलगंज स्थित राधाकुंज कालपी रोड के रहने वाले प्रणवपत सिंघानिया का आरोप है कि उनके साथी ने अपने पिता व अन्य लोगों के साथ मिलकर कई दिनों तक उन्हें अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाए रखा और बेहोश कर करोड़ो की जमीनों पर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवा लिये। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित का क्या है आरोप

पीड़ित का आरोप है, सुयश अस्थाना से 2020 से दोस्ती थी। अक्सर साथ में घूमना-फिरना रहता था। आरोप है कि सुयश ने गांजे का नशा कराया। मित्रता की नजदीकीयां बढ़ने के बाद उसने सम्पत्तियों के बारे में जानकारी करना शुरु कर दी। यही नहीं आरोप है, सुयश ने झांसे में लेने का प्रयास किया फिर भी उसके झांसे में नहीं आया। फिर 2024 में सुयश ने मुझे बेनाझाबर स्थित जल संस्थान के पास बुलाया और नशीला पदार्थ लेने को कहा जब मना किया तो उसने कहा आओ उधर कुछ खाने चलते हैं, वही एक हौंडा गाड़ी आकर रुकी आरोप है उसमें सुयश के पिता अनूप अस्थाना बैठे थे। गाड़ी में बैठ गया, पीछे सीट पर एक व्यक्ति बैठा था।

Afshan Akram Khan: कौन हैं शाहनवाज हुसैन की बहू? शादी में दिखे BJP-कांग्रेस के दिग्गज, जानिए पूरी कहानी

बेहोश कर सम्पत्ति के कागजों पर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट का आरोप

आरोप है कि उनके द्वारा गाली गलौज करते हुए उसे धमकाते हुए नशीला पदार्थ सूंघा दिया जिसमें बेहोश हो गया। जब होश आया तो इनके ऑफिस में खुद को पाया इन लोगों ने बंधक बना लिया था। आरोप है कि सुयश अस्थाना, अनूप अस्थाना, श्रीराम, बृजेन्द्र नाथ मिश्रा ने धमकाते हुए पीटा और सम्पत्ति अपने नाम करने की बात कहने लगे। आरोप है बाद में इन लोगों ने बेहोश कर दिया और फिंगर प्रिंट व साइन करवाकर करोड़ों की सम्पतियों के रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवा लिया। पीड़ित का आरोप है ये लोग मुझे कई दिन तक बंधक बनाए रखे। मुझे ठीक से याद भी नहीं है कि कहाँ कहाँ किस वक्त ले गए।

तीन को किया गिरफ्तारफोटो सोर्स डाइनामाइट न्यूज

तीन को किया गिरफ्तारफोटो सोर्स डाइनामाइट न्यूज

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

पीड़ित ने इस मामले में शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिसमें दोस्त सुयश समेत कई लोगों के विरुद्ध एफआईआर करवाई हैं। वहीं इस पूरे मामले में डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि एक युवक ने तहरीर दी थी जिसमें उसका आरोप था कि उसे कई दिनों तक बंधक बनाये रखा गया और बेहोश कर उसकी सम्पत्ति पर अग्रीमेंट करवा लिया। जिसपर विवेचना की गई थी, जांच में जो तथ्य पाए गए, जिसके बाद तीन आरोपितों जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी अन्य तथ्यों व और भी जो एविडेन्स है उन्हें भी देखा जा रहा है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  kanpur

Published :  28 October 2026, 3:59 PM IST

Advertisement