फतेहपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, दो दिन पहले बहन की हुई थी शादी, अब भाई की हत्या से पसरा मातम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बहन की शादी के महज दो दिन बाद सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में एक युवक की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।