जमीन में हिस्सा नहीं मिला तो डीएम ऑफिस में लेट गई महिला

उत्तर प्रदेश के यूपी के हमीरपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। न्याय की गुहार लेकर पहुंची महिला जमीन पर लेटकर दंडवत करती और रोती-बिलखती नजर आई।

Updated : 28 October 2026, 3:19 PM IST
google-preferred

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के यूपी के हमीरपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। न्याय की गुहार लेकर पहुंची महिला जमीन पर लेटकर दंडवत करती और रोती-बिलखती नजर आई। महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर पति की जमीन में हिस्सा नहीं देने और घर में रहने के लिए जगह न देने का आरोप लगाया है।

प्रेम विवाह के बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप, महुआपार रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत

महिला ने उसका पति पिछले एक साल से लापता है, लेकिन पुलिस से शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जमीन पर लेटकर न्याय मांगती महिला को देखकर मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया और जिलाधिकारी के सामने पेश किया।

सुल्तानपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल, सिपाही को पीटा, डीजे संचालक समेत 2 दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज

जमीन पर लेटकर दंडवत

जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त लोगों का ध्यान एक महिला की ओर आकर्षित हो गया, जब वह जमीन पर लेटकर दंडवत करती हुई जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने लगी। महिला रोती-बिलखती और जमीन पर माथा टेकते हुए न्याय की गुहार लगाती नजर आई उसके ससुराल वाले उसे उसके पति की जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे हैं।

कानपुर होटल नेगी तोड़फोड़ कांड: ADCP कपिलदेव पर आरोप, हाईकोर्ट सख्त; पुलिस कमिश्नर 26 नवंबर को तलब

प्रदर्शन करते देख महिला पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया

ससुराल पक्ष उसे घर में रहने के लिए जगह भी नहीं दे रहा है। पति के गायब होने के मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में महिला को जमीन पर लेटकर प्रदर्शन करते देख महिला पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया और जिलाधिकारी के सामने पेश किया, ताकि वह अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रख सके।

Location :  हमीरपुर

Published :  28 October 2026, 3:19 PM IST

Related News

Advertisement