रायबरेली में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, DM ने लोगों से की बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
स्व-जनगणना अभियान की आज से शुरुआत हुई है। इसकी शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने स्वयं भी अपनी डिटेल जगणना साईट पर साझा करते हुए अपनी जनगणना कराई। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्व-जनगणना प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी जानकारी दर्ज की।