Deoria Big News: शिक्षक आत्महत्या मामले में BSA पर एक्शन शुरू, DM ने शासन को भेजा निलंबन पत्र

देवरिया में सहायक शिक्षक खुदकुशी मामले में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जांच समिति गठित की थी। मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 February 2026, 12:21 AM IST
google-preferred

Deoria: शिक्षक सुसाइड मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पर निलंबन की तलवार लटक रही है। डीएम ने बीएसए के निलंबन एवं विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन को प्रेषित कर दी है। जनपद में कृष्ण मोहन सिंह के आत्महत्या प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार परिजनों की तहरीर पर थाना गुलहरिया में पहले ही मुकदमा दर्ज है।

जिलाधिकारी ने की जांच समिति गठित

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में, उप जिलाधिकारी सदर एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को सदस्य नामित करते हुए एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई थी। समिति द्वारा प्रकरण की विस्तृत जांच कर अपनी आख्या जिलाधिकारी को प्रस्तुत की गई।

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव पर लटकी निलंबन की तलवार

थाईलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी!, युवकों को बंधक बनाकर विदेशी ठगों को बेचने का आरोप

जांच आख्या में यह तथ्य प्रकाश में आया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के बावजूद लगभग एक वर्ष तक बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव द्वारा प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। जांच में यह भी उल्लेखित किया गया कि आदेश के अनुपालन में विलंब एवं उदासीनता के कारण परिस्थितियाँ प्रतिकूल बनीं, जिससे यह अप्रिय घटना घटित हुई।

कार्रवाई के लिए शासन को भेजी रिपोर्ट

प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी के निलंबन एवं विभागीय कार्यवाही हेतु शासन को संस्तुति प्रेषित की गई है।

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, जानिए कैसे हुआ हादसा

मामले में इन पर गिरी गाज

निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरोपित पटल सहायक संजीव सिंह को जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्व में ही तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, परिजनों की तहरीर पर थाना गुलहरिया में सुसंगत धाराओं में नामजद अभियोग पंजीकृत है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाही कर रही है।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 24 February 2026, 12:21 AM IST

Advertisement
Advertisement