निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा! रेलिंग टूटने से राजमिस्त्री की मौत, मकान मालिक समेत 3 लोग घायल

देवरिया के रुद्रपुर में तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी चढ़ाते समय रेलिंग टूट गई। इससे नीचे गिरकर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक समेत तीन लोग घायल हो गए।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 26 November 2026, 10:15 AM IST
google-preferred

Deoria: के रुद्रपुर कस्बे में बुधवार शाम निर्माणाधीन मकान में हादसा हो गया। तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी चढ़ाते समय रेलिंग टूट गई। इससे नीचे गिरकर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक समेत तीन लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें-H-1B वीजा पर पाबंदी का अमेरिका को ही लगेगा झटका! भारतीय टैलेंट के बिना कैसे चलेंगी कंपनियां?

टंकी चढ़ाते समय टूटी रेलिंग

गवा खास के रहने वाले नारायण राव (35) के मकान में निर्माण का काम चल रहा था। बुधवार शाम करीब 6 बजे तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी चढ़ाई जा रही थी। इसी दौरान छत पर फिसलन होने के कारण रेलिंग टूट गई।हादसे में वहां काम कर रहे मजदूर और मकान मालिक दूसरी मंजिल पर गिर गए, जबकि राजमिस्त्री कैलाश राजभर (65) सीधे जमीन पर जा गिरे।

deoria news

तीसरी मंजिल पर टंकी लगाते वक्त हुआ हादसा(img: Dynamite news)

डॉक्टरों ने राजमिस्त्री को मृत घोषित किया

हादसे में मकान मालिक नारायण राव, बिहार के रहने वाले मजदूर हीरा मांझी (50) और राजेश प्रसाद (40) घायल हो गए। वहीं, अभयपुर ओला फतेहपुर के रहने वाले राजमिस्त्री कैलाश राजभर भी गंभीर रूप से घायल हुए।सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें-मिसाल की पेश: हरियाणा के गांव भिवानी सरपंच ने न दहेज लिया न सोने के गहने, बेटे की शादी सिर्फ 1 रुपये में की

पुलिस कर रही कार्रवाई

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है।रुद्रपुर के क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि निर्माणाधीन मकान में पानी की टंकी लगाते समय रेलिंग टूटने से हादसा हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Location :  deoria

Published :  26 November 2026, 10:15 AM IST

Advertisement