हिंदी
दहेज को मना करके मात्र एक रुपय में किया अपने बेटे का रिश्ता(AI Generated img)
Bhiwani: हरियाणा के गांव भिवानी में दुल्हे के पिता ने दहेज को न लेकर एक रुपय में तय किया। इसी के कारण वह सुर्खियों में बने हुए है। दहेज प्रथा के खिलाफ समाज में जागरूकता की बातें तो खूब होती हैं, लेकिन कुछ लोग अपने फैसलों से बदलाव की राह दिखाते हैं। भिवानी जिले के धनाना-2 गांव के सरपंच वेदपाल जांगड़ा (वेदपाल सिंह) ने बेटे की शादी में ऐसी ही मिसाल पेश की है।
उन्होंने अपने बेटे विकास जांगड़ा का रिश्ता 11 लाख रुपये और सोने के गहनों को लौटाकर महज 1 रुपये के शगुन में तय किया है। शादी से पहले लग्न की रस्म के दौरान लड़की पक्ष अपनी इच्छा से नकदी और सोने के आभूषण लेकर पहुंचा था, लेकिन सरपंच और उनके परिवार ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि शादी रिश्तों और संस्कारों का बंधन है, इसे धन-दौलत के लेन-देन से नहीं जोड़ना चाहिए।
ये भी पढ़ें-New Delhi: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में अमन गुर्जर को मारी गोली
सरपंच वेदपाल जांगड़ा ने कहा कि एक पिता अपनी बेटी को मेहनत से पढ़ाता-लिखाता है और प्यार से उसका पालन-पोषण करता है। ऐसे में शादी के समय उस पर दहेज का बोझ डालना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जब कोई पिता अपनी बेटी हमें सौंपता है तो वह अपना सब कुछ दे देता है। परिवार का उद्देश्य बहू को बेटी की तरह रखना और उसे कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करने देना है।
न पैसा न दहेज, सिर्फ आशिर्वाद देकर अपनाया(AI Generated img)
दीपांशी के पिता वीरेंद्र नारायण ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बेटी का रिश्ता ऐसे परिवार में हुआ, जिसने दहेज लेने से इनकार कर दिया। वे अपनी इच्छा से गहने और नकदी देना चाहते थे, लेकिन लड़के वालों ने स्वीकार नहीं किया।
शादी में पहुंचे बवानीखेड़ा के बीजेपी विधायक कपूर वाल्मीकि ने भी सरपंच की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा के कारण गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए कर्ज तक लेना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अपने भतीजे की शादी भी एक रुपये में की थी। ऐसी पहल समाज में दहेज जैसी कुप्रथा को खत्म करने का मजबूत संदेश देती है।
Location : Bhiwani
Published : 26 November 2026, 8:31 AM IST