कार के चक्कर में टूटी शादी! दूल्हा बोला-‘Brezza दो वरना बारात वापस’, सोनीपत से चौंकाने वाला मामला

हरियाणा के सोनीपत में शादी के दिन ब्रेजा कार मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल दूल्हे और दो बिचौलियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। आरोपी ने आरोपों से इनकार किया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 November 2026, 2:29 PM IST
google-preferred

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत से दहेजा का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोनीपत में दहेज में ब्रेजा कार मांगना दुल्हे को भारी पड़ गया। इस संबंध में दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही कुलदीप के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। मामला दुल्हन के पिता सुभाष की शिकायत पर सेक्टर 27 थाना में दर्ज किया गया है। साथ ही में दो मुख्य आरोपी के अलावा इस मामले में दो बिचौलियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादी वाले दिन बारात लौटने और लड़की पक्ष से दहेज मांगने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस केस में पहले दोनों पक्षों को समझौते के लिए 2 दिन का समय दिया गया था। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद यह कानूनी कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद अब पुलिस की एफआईआर से इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है। फिलहाल सोनीपत सेक्टर 27 थाना पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

महिलाओं को 10 हजार रुपये देने की मांग, भुली योजना पर कांग्रेस का बड़ा सवाल

एसीपी राजदीप मोर ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की गहन जांच चल रही है। मामले में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी समेत कुछ अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं; स्थिति के सभी पहलुओं की जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।

Rahul Gandhi CBI-ED Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच में इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश रद्द

कुलदीप ने आरोपों से इनकार किया

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल कुलदीप ने लड़की के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पहले कभी शादी नहीं हुई थी और न ही उन्होंने दहेज में ब्रेज़ा कार की मांग की थी। शादी के दिन सादे कपड़ों में बैंक्वेट हॉल में घुसने के आरोप पर उन्होंने दावा किया कि वह वहां किसी कार की जांच करने नहीं, बल्कि कपड़े बदलने के लिए कमरा ढूंढने गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुल्हन के परिवार वालों ने उन्हें बंधक बना लिया था। गोहाना के रहने वाले कुलदीप फिलहाल दिल्ली के नरेला में तैनात हैं। यह शादी छह महीने पहले तय हुई थी। लड़की के पिता का दावा है कि शादी में लाखों रुपये खर्च हुए हैं और उन्होंने शादी के लिए दिए गए सामान को वापस पाने की इच्छा जताई है।

Location :  Sonipat

Published :  25 November 2026, 2:29 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement