हिंदी
डाइनामाइट न्यूज़ से बोले राजेंद्र पाल गौतम (Img : Dynamite News)
New Delhi: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। इसी बीच कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में सपा की ओर से पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने पर सवाल उठाए हैं।
राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि जब दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। ऐसे समय में उम्मीदवारों की सूची जारी करने से बचना चाहिए। उन्होंने इसे गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के नेतृत्व को जिम्मेदारी के साथ व्यवहार और बयानबाजी करनी चाहिए।
उन्होंने गठबंधन में 26 सीटों के फॉर्मूले की बात को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों को लेकर बातचीत चल रही है। बातचीत अंतिम रूप लेने के बाद ही सीटों के बंटवारे को लेकर जानकारी साझा की जाएगी।
राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दोनों पार्टियों के नेतृत्व को ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए। जिससे गठबंधन की बातचीत प्रभावित हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का समाधान निकल जाएगा।
Location : New Delhi
Published : 25 November 2026, 2:23 PM IST
Topics : Congress Congress SP Alliance rajendra pal gautam Samajwadi Party UP Assembly Election 2027