बुलेट की मांग, मारपीट और फिर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप; शादी के दूसरे दिन ही थाने पहुंची नवविवाहिता

हाथरस के सादाबाद में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर नवविवाहिता के साथ कथित मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति और उसके साथी पर शराब के नशे में कमरे में घुसकर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 25 November 2026, 2:17 PM IST
google-preferred

Hathras: हाथरस में दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता के साथ गंभीर घटना का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के महज दो दिन बाद ही पति अपने एक साथी के साथ शराब के नशे में विवाहिता के कमरे में घुस गया। दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती करने और कपड़े उतारने की कोशिश की। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। विवाहिता की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी वहां से भाग निकले।

बुलेट को लेकर शुरू हुआ विवाद

मामला हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला तासी (जारऊ) का है। यहां रहने वाली एक युवती की शादी 21 नवंबर को सामूहिक विवाह योजना के तहत मथुरा जिले के सुरीर क्षेत्र के रहने वाले विवेक पुत्र डालचंद्र के साथ हुई थी। परिवार को उम्मीद थी कि शादी के बाद बेटी की नई जिंदगी खुशियों के साथ शुरू होगी, लेकिन अगले ही दिन दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

शबद कीर्तन की मधुर गूंज और अटूट लंगर: हाथरस में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का अवतार दिवस

मांग पूरी नहीं हुई तो मारपीट का आरोप

विवाहिता ने आरोप लगाया है कि बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर उसका पति नाराज हो गया। उसने दुल्हन और उसके पिता के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। आखिरकार दूल्हा पक्ष बारात लेकर बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया। शादी के दूसरे ही दिन बारात का इस तरह लौट जाना परिवार के लिए बड़ा झटका था।

Hathras News

पति और उसके दोस्त पर गंभीर आरोप (IMG: Dynamite News)

सुबह कमरे में घुसे पति और उसका साथी

पीड़िता के अनुसार, 23 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसका पति विवेक अपने साथी रमन पुत्र हरगोविंद निवासी होडल, जिला पलवल (हरियाणा) के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और अचानक उसके कमरे में घुस आए। विवाहिता का आरोप है कि कमरे में घुसने के बाद दोनों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी।

आपकी शिकायत का ऐसे होगा समाधान, हाथरस DM ने अधिकारियों को दी चेतावनी, अब आखिरी तारीख का नहीं करना होगा इंतजार

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन

विवाहिता की आवाज सुनकर परिवार के लोग तुरंत उसके कमरे की तरफ दौड़े। परिजनों को अपनी ओर आता देखकर दोनों आरोपी मौके से निकल गए। इसके बाद पीड़िता ने परिवार के लोगों को पूरी घटना बताई। घटना से आहत विवाहिता अपने परिजनों के साथ सादाबाद कोतवाली पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पीड़िता ने अपनी तहरीर में पति विवेक और उसके साथी रमन पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने, अभद्रता करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पति और साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विवाहिता की शिकायत मिलने के बाद सादाबाद कोतवाली पुलिस ने पति विवेक और उसके साथी रमन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Hathras

Published :  25 November 2026, 2:17 PM IST

Advertisement