पहले शादी का भरोसा, फिर शारीरिक शोषण; गर्भवती होने पर खिलाई गोली, बाद में मांगा दहेज; पढ़ें हैरान करने वाली पूरी खबर
गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाने, गर्भपात कराने और बाद में 10 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है। एसएसपी से शिकायत के बाद शाहपुर पुलिस ने युवक समेत उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।