हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Image Source: Dynamite News)
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में तैनात 200 से अधिक उपनिरीक्षकों (एसआई) का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है। इनमें पुरुषों के साथ महिला उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। कई थानों से एक साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को हटाकर दूसरे थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग की ओर से सभी स्थानांतरण जनहित एवं प्रशासनिक हित में तत्काल प्रभाव से किए गए हैं।
स्थानांतरण सूची के मुताबिक, कोतवाली थाने से सबसे अधिक उपनिरीक्षकों को दूसरे थानों में भेजा गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवराज सिंह और उपनिरीक्षक मनोज कुमार को कैम्पियरगंज, प्रीती सिंह को तिवारीपुर, राहुल यादव और आशीष कुमार को हरपुर बुदहट, हर्ष कुमार शुक्ला तथा आकाश सिंह को सहजनवां, लालजी गोंड को बड़हलगंज और सौरभ मौर्य को बेलीपार भेजा गया है। संध्या मौर्य, प्रगति सिंह और निधि कुमारी समेत अन्य महिला उपनिरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है।
राजघाट थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश प्रताप सिंह और उमेश कुमार शर्मा को बेलघाट, काजी नफीस अहमद को राजघाट, जितेंद्र सिंह को सहजनवां, वैभव विश्वकर्मा को सिकरीगंज और विकास कुमार यादव को गोला में तैनाती दी गई है। निशी श्रीवास्तव, पूनम, संध्या पाल और ब्यूटी कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तिवारीपुर, कैंट और शाहपुर थानों में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। तिवारीपुर से कई उपनिरीक्षकों को शाहपुर, कैंट और अन्य थानों में भेजा गया है। कैंट से सुनील कुमार यादव को तिवारीपुर, उपेंद्र सिंह और राधा को पिपराइच, केशव कुमार को कैंट तथा मधु यादव को खोराबार में तैनाती दी गई है। राजेश कुमार मिश्र और प्रिया राव समेत अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
खोराबार से कृष्ण चंद्र यादव, अनूप कुमार और अर्जुन कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों को चिलुआताल, पीपीगंज और गुलरिहा में नई जिम्मेदारी मिली है। रामगढ़ताल से रमापति यादव और शिखा सोनी को सहजनवां, आयशा बानो को चौरीचौरा, संतराम सिंह को पीपीगंज, प्रमोद कुमार को गगहा तथा कुश कुमार राय को बांसगांव भेजा गया है।
एम्स थाने से संदीप कुमार यादव को खजनी, रविंद्र सिंह को बेलघाट, अभिषेक कुमार को बांसगांव, निलोफर ईशा और राजकुमार को गगहा तथा सत्यम मिश्रा को ऊरुवा बाजार में नई तैनाती दी गई है। गोरखनाथ, गुलरिहा, पीपीगंज, चिलुआताल, सहजनवां, गीडा, चौरीचौरा और झंगहा थानों में भी फेरबदल किया गया है।
इसके अलावा बड़हलगंज, गोला, बांसगांव, गगहा, बेलीपार, खजनी, सिकरीगंज और बेलघाट थानों में भी बदलाव हुए हैं। खजनी से सचिन कुमार सिंह को कैंट तथा देव प्रकाश यादव और जितेंद्र यादव को गुलरिहा भेजा गया है। रजनीश कुमार को भी नई तैनाती दी गई है। बेलघाट से कृष्ण कुमार गुप्ता और विनय कुमार पांडेय को कोतवाली, जबकि बेलीपार से कैलाश यादव को कोतवाली और अनिल यादव को गुलरिहा भेजा गया है।
स्थानांतरण सूची में पुलिस चौकी प्रभारियों की तैनाती के साथ कुछ स्थानांतरण आदेशों में संशोधन और निरस्तीकरण का भी उल्लेख है। महिला उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को बिना अनावश्यक विलंब के नवीन तैनाती स्थल के लिए रवाना किया जाए और तत्काल कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित किया जाए। इस फेरबदल का उद्देश्य थाना और चौकी स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।
Location : Gorakhpur
Published : 25 November 2026, 3:32 AM IST