महराजगंज में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी ठूठीबारी थानेदार की तबीयत, अस्पताल में भर्ती; हाल जानने पहुंचे कई थाना प्रभारी
महराजगंज के ठूठीबारी थाना प्रभारी अमित सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, हालांकि चिकित्सकों की देखरेख में उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।