अभी तो मार्च है… फिर भी 40°C का खतरा! UP के इन जिलों में बढ़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेजी से दस्तक दे दी है। झांसी, नोएडा, लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी दी है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 7 March 2026, 8:49 AM IST
google-preferred

Lucknow: मार्च शुरू होते ही उत्तर प्रदेश में गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। तेज धूप और गर्म हवाओं का असर खास तौर पर बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में महसूस किया जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 से 9 मार्च तक पूरे राज्य में मौसम सूखा रहेगा। इस दौरान बारिश या आंधी-तूफान की कोई संभावना नहीं है। सभी जिले अभी ग्रीन जोन में हैं, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी से परेशानी हो सकती है।

यहां दर्ज हुआ सबसे ज्यादा तापमान

पिछले 24 घंटों में झांसी में राज्य का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां पारा 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान माना जा रहा है। कई दूसरे जिलों में ज्यादा से ज्यादा तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल गर्मी का मौसम पिछले साल से ज्यादा हो सकता है। गर्मी वाले दिनों की संख्या भी ज्यादा होने की उम्मीद है।

Weather Update: मार्च शुरू होते ही बढ़ी तपिश, टूटा तापमान का रिकॉर्ड; जानें क्यों बढ़ रही है इतनी जल्दी गर्मी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूप तेज होगी

शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। बुंदेलखंड और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के इलाकों में दिन में तेज धूप खास तौर पर परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गाजियाबाद, झांसी, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, सीतापुर, बहराइच, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, रायबरेली, प्रयागराज और अयोध्या समेत कई जिलों में आसमान साफ रहेगा और दिन चढ़ने के साथ धूप की तेजी बढ़ती जाएगी।

लखनऊ और नोएडा में भी तापमान बढ़ेगा

राजधानी लखनऊ में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। अगले दो से तीन दिनों में इसके और बढ़ने की उम्मीद है।

इसी तरह नोएडा और आस-पास के इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में तेज़ धूप और गर्म हवाएं लोगों को गर्मी का एहसास कराएंगी। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। कई जगहों पर तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया।

Weather Update: तेज धूप से झुलसा पश्चिमी यूपी, पारा 36°C के पार; IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे लोगों को दिन में ज्यादा गर्मी महसूस होगी। जल्द ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे मार्च में ही भीषण गर्मी पड़ सकती है। हालांकि 9 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन फिलहाल उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में इसका असर कम रहने की संभावना है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 7 March 2026, 8:49 AM IST

Advertisement
Advertisement