ठंड की विदाई, गर्मी की एंट्री! यूपी में मौसम ने ली करवट, जानें आगे क्या होगा?
उत्तर प्रदेश में फरवरी के अंतिम सप्ताह में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी, अयोध्या, आगरा और लखनऊ सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।