हिंदी
यूपी में आईपीएस के बंपर तबादले
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी हैं। इस बार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। शासन ने कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। प्रदेश में 28 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है।

राजीव सभरवाल को पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एंव आधुनिकीकरण उप्र के साथ पुलिस महानिदेश/उपर पुलिस महानिदेशक डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ए. सतीश गणेश (IPS-1996) को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। के. सत्यनारायण (IPS-1998) को अपर पुलिस महानिदेशक, नियम एवं प्रशासन लखनऊ नियुक्त किया गया है।
आलोक कुमार श्रीवास्तव (IPS-2003) को विशेष जांच प्रकोष्ठ, लखनऊ भेजा गया है जबकि विजय सिंह मीना (IPS-2005) को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

इस फेरबदल का मकसद प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और प्रशासनिक प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना बताया गया है। सरकार का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव और नए अधिकारियों की ऊर्जा से पुलिसिंग में सुधार की उम्मीद की जा रही है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये तबादले तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं।
Location : Lucknow
Published : 8 September 2025, 8:05 PM IST