जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल

इस हिंसक घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि आखिर लोग विवादों को कानून के दायरे में सुलझाने के बजाय खुद कानून हाथ में क्यों लेने लगते हैं। फिलहाल जमीन के विवाद में हुई इस मारपीट के मामले में पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 15 November 2026, 5:16 PM IST
google-preferred

Deoria: में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सोंदा गांव का है, जहां मनोज उर्फ सोनू यादव और वीरेन्द्र यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

सिद्धार्थनगर में फिर रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं दो गाड़ियां; तीन लोग गंभीर रूप से घायल

मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। वहीं एक पक्ष के घायल मृगांक यादव की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज से रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल जमीन के विवाद में हुई इस मारपीट के मामले में पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। सवाल यह है कि जमीन के विवाद को लेकर आखिर कब तक लोग कानून हाथ में लेते रहेंगे।

Chhath Puja: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए बाजारों में फलों और पूजन सामग्री की खरीदारी करने उमड़े श्रद्धालु

कानून हाथ में क्यों लेते है लोग 

इस हिंसक घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि आखिर लोग विवादों को कानून के दायरे में सुलझाने के बजाय खुद कानून हाथ में क्यों लेने लगते हैं। फिलहाल जमीन के विवाद में हुई इस मारपीट के मामले में पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। 

 

 

 

 

Location :  Deoria

Published :  15 November 2026, 5:16 PM IST

Advertisement