Hathras News: खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डंसा, हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर

हाथरस के इगलास थाना क्षेत्र के गांव बेलौठ कजरौठ में रविवार सुबह खेत में कृषि कार्य कर रहे करीब 40 वर्षीय किसान वेदप्रकाश को सांप ने काट लिया। घटना के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 15 November 2026, 5:17 PM IST
google-preferred

Hathras: उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के इगलास थाना क्षेत्र के गांव बेलौठ कजरौठ में रविवार सुबह खेत में कृषि कार्य कर रहे करीब 40 वर्षीय किसान वेदप्रकाश को सांप ने काट लिया। घटना के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलने पर परिजन घबरा गए और आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए हाथरस के बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, वेदप्रकाश रविवार सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन बिना देरी किए उन्हें जिला अस्पताल ले आए।

Farmer bitten by snake Hathras

हाथरस में किसान को सांप ने काटा (Img: Dynamite News)

बागला जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर अलीगढ़ रवाना हो गए।

Location :  Hathras

Published :  15 November 2026, 5:17 PM IST

Related News

Advertisement