Deoria: पार्क, मंदिर और स्कूल, जिलेभर में अचानक क्यों सक्रिय हुई पुलिस?

सुबह की शुरुआत अब पुलिस की निगरानी और सुरक्षा के भरोसे के साथ हो रही है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर जिलेभर में गुड मॉर्निंग देवरिया और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 November 2026, 2:47 PM IST
google-preferred

Deoria: सुबह की शुरुआत अब पुलिस की निगरानी और सुरक्षा के भरोसे के साथ हो रही है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर जिलेभर में गुड मॉर्निंग देवरिया और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मॉर्निंग वॉक पर निकले महिला और पुरुषों से पुलिसकर्मियों ने सीधा संवाद किया, वहीं बुजुर्गों की समस्याएं सुनकर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। दूसरी तरफ एंटी रोमियो टीम ने स्कूल और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी देकर जागरूक किया।

थाना क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बड़ी

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। सुबह के समय पार्कों और स्टेडियमों में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मॉर्निंग वॉकर्स से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

बुजुर्ग नागरिकों से भी आत्मीय संवाद

पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से भी आत्मीय संवाद किया और उन्हें किसी भी परेशानी में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। इसके साथ ही प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: बूथों की सुरक्षा से वोटर लिस्ट तक, डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

आपातकालीन सेवा सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

वहीं एंटी रोमियो टीम ने विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के आसपास बालिकाओं से संवाद कर उन्हें 1090 महिला पावर लाइन और 112 आपातकालीन सेवा सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

Deoria

बुजुर्ग नागरिकों से भी आत्मीय संवाद

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान का क्या है उद्देश्य 

पुलिस का कहना है कि गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग करना नहीं, बल्कि आमजन के बीच पुलिस का विश्वास मजबूत करना और महिलाओं, बालिकाओं तथा बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp के ये 7 सीक्रेट फीचर्स शायद नहीं जानते होंगे आप

पुलिस की इस पहल से सुबह की सैर से लेकर स्कूल जाने वाली बालिकाओं तक सुरक्षा का संदेश पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। सवाल यही है कि पुलिस की यह सक्रियता लगातार बनी रहती है या नहीं, क्योंकि सुरक्षित देवरिया के लिए निरंतर निगरानी और जनसहभागिता दोनों जरूरी हैं।

Location :  Deoria

Published :  15 November 2026, 2:47 PM IST

Advertisement