Maharajganj News: मां-भाई खेत में गए थे, घर में अकेली थी छात्रा… तभी युवक ने की ऐसी हरकत, 1090 तक पहुंचा मामला
महराजगंज में एक छात्रा ने गांव के युवक पर लंबे समय से छेड़छाड़ करने, रास्ता रोकने और घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने छात्रा पर फोन करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर चार थप्पड़ मारे। कथित उत्पीड़न से परेशान छात्रा ने कॉलेज जाना तक बंद कर दिया। मामले में 1090 पर शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।