हिंदी
रोती हुई महिला पुलिस को जानकारी देते हुए
Maharajganj: महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ा टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। निबुईआ गांव निवासी शोभा देवी अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुरुथिया स्थित मायके जा रही थीं। घटना के दौरान उनके साथ हुए हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह महुअवा चौराहे से एक टैंपो में सवार हुईं। टैंपो में पहले से ही एक बच्चा लेकर दो महिलाएं मौजूद थीं।
इसी दौरान इन दो महिलाओं ने चालाकी से शोभा देवी के हैंडबैग से लाखों रुपये के कीमती जेवरात पार कर दिए। इसमें पायजेब, टीका, झुमका, लॉकेट, चैन और अन्य बहुमूल्य आभूषण शामिल थे।
सोनभद्र में टोल प्लाजा पर अचानक हंगामा, जानिये क्या हुआ महिला अधिवक्ता के साथ?
जब महिला पंजाब नेशनल बैंक के पास पैसा निकालने पहुंची और बैग की जांच की, तो जेवरात गायब पाए गए। घटना की जानकारी होते ही महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नगर चौकी प्रभारी और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों महिला टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि देखे या टैंपो में बैठे किसी संदिग्ध महिला को पहचानता हो, तो तुरंत सूचना दें।
पाक ने जिसे माना दोस्त, उसी ने खोली उसकी पोल; जानें क्यों तुर्किए ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका
स्थानीय लोग इस घटना से चिंतित हैं और उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीं, शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिलाओं को विशेष सतर्क रहने की चेतावनी भी दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर दी जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि ऐसे मामलों में अपनी जागरूकता बढ़ाएं और कीमती सामानों को हमेशा सुरक्षित रखें।
Location : Maharajganj
Published : 2 February 2026, 1:18 PM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Pickpocketing Police Investigation Stolen Jewelry Women Safety