गोरखपुर में बहू-बेटियों के हक की बात, ये सम्मेलन बदल देगा कई महिलाओं की किस्मत!

गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मुकारिमपुर में मिशन शक्ति टीम द्वारा बहू–बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और साइबर जागरूकता की जानकारी दी गई।

Gorakhpur: गांव की चौपाल जब जागरूकता का मंच बन जाए और बहू-बेटियां खुलकर अपने हक, सुरक्षा और आत्मसम्मान की बात करें, तो बदलाव की तस्वीर खुद-ब-खुद साफ नजर आने लगती है। गोरखपुर के दक्षिणांचल क्षेत्र में रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब मिशन शक्ति की टीम ने गांव की महिलाओं को न सिर्फ सुना, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति मजबूत भी किया। यह सम्मेलन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास जगाने की एक पहल बन गया।

ग्राम मुकारिमपुर में बहू-बेटी सम्मेलन

गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुकारिमपुर में मिशन शक्ति टीम द्वारा एक भव्य बहू–बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम प्रधान के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और बच्चियां शामिल हुई। सम्मेलन में आशा बहू, कृषि सखी, वीसी सखी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री समेत विभिन्न महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पूरे माहौल में उत्साह और जागरूकता की झलक साफ दिखाई दी।

महाराजगंज में मनरेगा बचाओ संग्राम, कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन; बापू की प्रतिमा के सामने उपवास

महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा। मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को सरल और बोलचाल की भाषा में समझाया। टीम ने बताया कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन किसी भी मजबूत समाज की नींव होते हैं। महिलाओं से अपील की गई कि वे आत्मनिर्भर बनें, अपने अधिकारों को जानें और किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से न डरें।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

सम्मेलन के दौरान महिलाओं को विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि 1090 विमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवा का उपयोग किस स्थिति में और कैसे किया जाए। महिलाओं को यह समझाया गया कि समय पर सही नंबर पर कॉल करना कितनी बड़ी मदद साबित हो सकता है।

Breaking News: एटा में ऑनर किलिंग, प्रेमी-प्रेमिका को दी खौफनाक मौत, आधी रात को इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

साइबर अपराध को लेकर चेतावनी

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को लेकर भी सतर्क किया। मोबाइल फोन के गलत इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दूरी, फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी और ओटीपी साझा न करने जैसे विषयों पर आसान भाषा में जानकारी दी गई। महिलाओं को डिजिटल दुनिया में भी सुरक्षित रहने के टिप्स दिए गए।

योजनाओं की जानकारी और संवाद

कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। महिलाओं ने खुलकर सवाल पूछे और अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनका समाधान टीम द्वारा मौके पर ही बताया गया।

पुलिस टीम रही मौजूद

इस अवसर पर बेलघाट थाने की मिशन शक्ति टीम से महिला कांस्टेबल प्रीति दुबे, उप निरीक्षक आशीष त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ग्रामीण महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा का एहसास कराते हैं।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 12 January 2026, 1:42 AM IST

Advertisement
Advertisement