जो लेगी ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ में हिस्सा, वो महिला बनेगी गोरखपुर की सबसे स्मार्ट, पढ़ें पुलिस का बढ़िया प्लान
गोरखपुर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के साथ जागरूकता को लेकर “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत विशेष अभियान चलाया गया। जिले के सभी थानों पर आयोजित “बहू-बेटी सम्मेलन” में महिलाओं को सुरक्षा कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।