हिंदी
बांदा डीएम और एसपी ने महिला बंदियों से किया “शक्ति संवाद”
Banda: मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जिला न्यायाधीश बांदा, जिलाधिकारी बांदा व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा मण्डल कारागार बांदा में निरुद्ध महिला बंदियों से “शक्ति संवाद” कर उन्हे शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में दी गई जानकारी।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आज मंडल कारागार, बांदा में जिला न्यायाधीश बांदा अल्पना, जिलाधिकारी बांदा जे रिभा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदियों से शक्ति संवाद किया गया।
Banda News: इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज से फरार बदमाश पुलिस को नहीं दे पाया गच्चा, ऐसे हुआ गिरफ्तार
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला बंदियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से महिला हेल्पलाइन 1090, निःशुल्क विधिक सहायता, आपात कालीन पुलिस एवं स्वास्थ्य सेवाएं, कौशल विकास प्रशिक्षण आदि शामिल हैं।
साथ ही यह भी बताया गया कि रिहाई के पश्चात वे किन सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। इस दौरान महिला बंदियों को यह भी बताया गया कि महिला संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में वे किस तरह सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा, आत्मरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं परिवारिक सहयोग जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई।
Banda: 130 जानवरों की देखभाल में लापरवाही, टीनशेड में कीचड़ और गंदगी देख भड़के सीडीओ
कार्यक्रम में महिला बंदियों ने भी अपने विचार साझा किए। अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें शासन द्वारा महिला बंदियों के सशक्तीकरण हेतु संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता के लिए कौशल प्रशिक्षण, मनो-सामाजिक परामर्श, विधिक सहायता तथा पुनर्वास कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
Location : Banda
Published : 19 December 2025, 1:17 AM IST
Topics : banda DM Mission Shakti prisoner SP