‘पहले नाम बदलो, फिर रिलीज करो’‘…घूसखोर पंडित’ विवाद पर Supreme Court सख्त

‘टाइटल बदले बिना फिल्म रिलीज नहीं….घुसखोर पंडत को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहा। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने’घूसखोर पंडत’ फिल्म पर फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप ऐसा टाइटल इस्तेमाल करके समाज… पढ़ें पूरी खबर

Updated : 12 February 2026, 4:38 PM IST
google-preferred

New Delhi:  घुसखोर पंडत को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहा। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने'घूसखोर पंडत' फिल्म पर फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप ऐसा टाइटल इस्तेमाल करके समाज के एक हिस्से को बदनाम क्यों कर रहे हैं।

 जब तक बदला हुआ टाइटल नहीं बताते...

फिल्मेकर नीरज पांडे को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक बदला हुआ टाइटल नहीं बताते , फिल्म हम रिलीज नहीं करने देंगे।वहीं इस फिल्म मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर नीरज पांडे से कहा कि फिल्म का टाइटल नैतिकता और पब्लिक ऑर्डर के खिलाफ है। नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'घूसखोर पंडत' की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट ने  केंद्र, CBFC और नीरज पांडे को 'घूसखोर पंडत' की रिलीज पर रोक लगाने की अर्जी पर नोटिस जारी किया है।

2026 के लिए अपने इंडिया कंटेंट प्लान का एलान

दरअसल, 3 फरवरी को नेटफ्लिक्स ने 2026 के लिए अपने इंडिया कंटेंट प्लान का एलान किया। इस दौरान एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म "घुसखोर पंडत" का टीज़र रिलीज़ हुआ, जिससे फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देश के कई हिस्सों में लोगों ने फिल्म के नाम का विरोध किया, इसमें कहा गया कि किसी वर्ग की भावनाओ   जिससे मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया। बताया जा रहा है कि फिल्म में मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिसकर्मी की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे कहानी में ‘पंडित’ कहा जाता है। इसी संदर्भ में फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति उठाई गई

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 12 February 2026, 4:38 PM IST

Advertisement
Advertisement