उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव: तीन महीने में कराना संभव नहीं, सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सरकार
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन महीने में मतदान कराने के निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है सरकार। ओबीसी आरक्षण सर्वे पूरा न होने, जनगणना और विधानसभा चुनावों की व्यस्तता के कारण तय समयसीमा में चुनाव कराना प्रशासनिक रूप से बेहद मुश्किल माना जा रहा है।