हिंदी
वायरल गर्ल मोनालिसा
Prayagraj: महाकुंभ 2025 से सोशल मीडिया सेंसेशन बनी मोनालिसा अब आधिकारिक तौर पर बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर का ट्रेलर आज यानी 10 फरवरी 2026 को प्रयागराज में रिलीज हुआ। खास बात यह है कि जिस प्रयागराज के महाकुंभ मेले से मोनालिसा वायरल हुई थीं, उसी पावन धरती पर उनकी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है।
फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब मेकर्स प्रमोशन के पहले बड़े कदम के तौर पर ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं। इस इवेंट को लेकर मोनालिसा के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर आज प्रयागराज के माघ मेले में रिलीज किया गया।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मोनालिसा के साथ-साथ फिल्म से जुड़े कई अहम लोग मौजूद रहे। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मेला प्राधिकरण से इस आयोजन के लिए स्थान और सुरक्षा की अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है।
मोनालिसा महाकुंभ मेले में माला बेचने आई थीं। उनकी नीली आंखों और सादगी भरे अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते वह वायरल हो गईं। इसी दौरान फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की नजर उन पर पड़ी।
उन्होंने मोनालिसा को लेकर फिल्म बनाने का फैसला किया और बहुत कम समय में उन्हें पढ़ना-लिखना, हिंदी बोलना और एक्टिंग की ट्रेनिंग दी। इसके बाद मोनालिसा ने अपनी पहली ही फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग पूरी कर ली।
सनोज मिश्रा का कहना है कि इस फिल्म की यात्रा की शुरुआत प्रयागराज से ही हुई थी। उनके मुताबिक, “जहां से मोनालिसा का उदय हुआ, वहीं से फिल्म का ट्रेलर रिलीज होना हमारे लिए एक भावनात्मक और सुखद पड़ाव है।”
महराजगंज के इस कॉलेज में सजेगा साहित्य का महाकुंभ, देशभर के कवि एक साथ मंच पर आएंगे नजर
उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा था कि यह सफर आसान नहीं रहा। मोनालिसा को तैयार करने के साथ-साथ कई चुनौतियों और विरोधों का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी और आज फिल्म रिलीज की ओर बढ़ रही है।
‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ को लेकर माना जा रहा है कि यह फिल्म सिर्फ मोनालिसा की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, पहचान और सपनों को छूने वाली एक इमोशनल जर्नी होगी। ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म की रिलीज डेट और कहानी को लेकर और ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
Location : Prayagraj
Published : 10 February 2026, 2:28 PM IST
Topics : Magh Mela 2026 Mahakumbh viral girl Monalisa Bollywood Debut Monalisa Viral Girl The Diary of Manipur Trailer
No related posts found.