हिंदी
बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। एक साल से लापता 16 वर्षीय किशोरी की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। डीएनए जांच से पहचान की पुष्टि हुई। जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी ने 2017 में अपनी पत्नी की भी हत्या की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है।
डबल मर्डर का खुलासा
Bareilly: जिले के थाना क्योलड़िया क्षेत्र का यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। ग्राम सतवन पट्टी निवासी अजीज अहमद की 16 वर्षीय बेटी जनवरी 2025 से अचानक लापता हो गई थी। परिजन महीनों तक उसकी तलाश में दर-दर भटकते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी मामला रहस्य बना रहा।
सितंबर 2025 में जांच को बड़ा मोड़ तब मिला जब कैलाश नदी किनारे गन्ने के खेत में चोटी, कपड़े और मानव हड्डियां बरामद हुईं। इस बरामदगी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर डीएनए जांच कराई। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बरामद अवशेष लापता किशोरी के ही हैं। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी।
मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने किशोरी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली। जांच में गांव के ही युवक सलीम हुसैन से उसकी लगातार बातचीत सामने आई। इससे पुलिस का शक गहरा गया और सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
‘पहले नाम बदलो, फिर रिलीज करो’‘…घूसखोर पंडित’ विवाद पर Supreme Court सख्त
पूछताछ में खुलासा हुआ कि सलीम का संबंध आसिम उर्फ अमित जिसको लोग डॉ. बंगाली नामक व्यक्ति से है, जो खुद को डॉक्टर बताता था। जांच में सामने आया कि वह लंबे समय से महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण करता था। पुलिस के अनुसार, आसिम आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पहले भी गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। धीरे-धीरे जांच में एक बड़े षड्यंत्र का खुलासा होने लगा।
सख्ती से पूछताछ करने पर सलीम ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने स्वीकार किया कि उसने पहले 2017 में आसिम की पत्नी रजनी की हत्या में उसका साथ दिया था। इसके बाद किशोरी से नजदीकी बढ़ी और बाद में दोनों ने मिलकर उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। पहचान छिपाने के लिए खोपड़ी को काटकर नदी में बहा दिया गया, ताकि सबूत न मिल सके।
Deoria News: फर्जी दस्तावेज से ये बड़ा आरोप, IPS अमिताभ ठाकुर को मिली बेल
पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की तैयारी में थे और भौआ बाजार के पास वे किसी से पैसे लेने के लिए इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग स्तब्ध हैं कि कैसे भरोसे के रिश्तों की आड़ में इतना खौफनाक खेल खेला गया।