Bareilly Crime: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डबल मर्डर का किया खुलासा; जाने पूरा मामला
बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। एक साल से लापता 16 वर्षीय किशोरी की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। डीएनए जांच से पहचान की पुष्टि हुई। जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी ने 2017 में अपनी पत्नी की भी हत्या की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है।