हिंदी
बदायूं में पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Budaun: अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला शादीपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान नोमान (15) पुत्र इरफान अली निवासी ककराला वार्ड नंबर 22 थाना अलापुर रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार किशोर मैरिज हॉल से घर ककराला के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद किशोर को मृतक घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
घर पहुंचने से पहले बुझ गया परिवार का चिराग (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
परिजनों के मुताबिक, दोनों बाइक सवार एक मैरिज हॉल से अपने घर ककराला लौट रहे थे। इसी दौरान शादीपुर पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय नोमान की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।
किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जिस बेटे के घर लौटने का परिजन इंतजार कर रहे थे, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Location : Budaun
Published : 29 November 2026, 1:07 AM IST