Budaun: वजीरगंज में पिकअप और रोडवेज बस की भीषण टक्कर, एक की मौत, दो घायल
बदायूं में तेज रफ्तार और ओवरटेक की कोशिश एक बार फिर सड़क हादसे की वजह बन गई। वजीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को गांव रोटा के पास पिकअप और रोडवेज बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।