हिंदी
महाशिवरात्रि पर बदायूं में शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। कछला गंगा घाट पर स्नान के बाद कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक। जिलेभर के शिवालयों में सुबह तड़के से ही ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारे गूंज उठे। जानिए जिले का पूरा हाल।
बदायूं में आस्था का अद्भुत नजारा
Budaun: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिलेभर के शिवालयों में सुबह तड़के से ही ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
कछला गंगा घाट पर तड़के से ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने गंगा स्नान कर पवित्र जल अपने-अपने कलशों में भरा और जयकारों के साथ शिवालयों की ओर प्रस्थान किया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर भद्रा से कन्फ्यूजन, जानें शिव आराधना और पूजा का शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि पर जिले के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। सहस्त्रधाम गौरी शंकर मंदिर और विरुआबाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने दूध, गंगाजल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं और युवाओं में भी खास उत्साह देखने को मिला।
महाशिवरात्रि से पहले मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, डीआईजी अभिषेक सिंह ने संभाली कमान
पूरे जिले में आध्यात्मिक माहौल बना रहा। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शिव भक्तों का मानना है कि महाशिवरात्रि के दिन व्रत और पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।