हिंदी
पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपित गिरफ्तार (Img: Dynamite News)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित 20 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मन्नु राजभर उर्फ निरहु के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि मन्नु राजभर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत में गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और 87 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 भी जोड़ी गईं। इसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी।
देवरिया कोतवाली पुलिस ने बुधवार, 21 अक्टूबर को मामले में वांछित मन्नु राजभर उर्फ निरहु को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित 20 वर्ष का है और भगवान चौराहा, देवरिया खास का निवासी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
देवरिया में झोपड़ी में आग लगने से तीन साल की मासूम बच्ची सहित तीन की मौत, महिला गंभीर
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह और कांस्टेबल मिकिन्स पटेल शामिल रहे।
Location : Deoria
Published : 21 October 2026, 8:19 PM IST