गोलियों की आवाज से गूंजा बदायूं: शातिर अपराधी को मारी गोली, 24 मुकदमों में था वांछित

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय अपराधी रमेश कश्यप को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 26 February 2026, 4:09 AM IST
google-preferred

Budaun: जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के बीच उसहैत थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय अपराधी रमेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और वह पहले भी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो चुका था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 फरवरी 2026 को थाना उसहैत क्षेत्र में ककराला रोड स्थित धर्म कांटे के पास पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि पुलिस मुठभेड़ में फरार हुआ रमेश कश्यप ग्राम सरनमई मोड़ पर खड़ा है और भागने की फिराक में है।

सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गाड़ी की लाइट में एक व्यक्ति सरकारी नल के पास खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी रमेश कश्यप के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे दबोच लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आपराधिक इतिहास ने खोले कई राज

रमेश कश्यप पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम चंदोखा थाना दातागंज पर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में लगभग 24 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रहा है और कई घटनाओं में शामिल रहा है।

टीम को मिली बड़ी सफलता

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने अपनी टीम के साथ किया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 26 February 2026, 4:09 AM IST

Advertisement
Advertisement