हिंदी
नैनीताल में इस नई हिंदी फिल्म की शूटिंग शुरू
Nainital: पर्वतीय पर्यटन नगरी में इन दिनों एक नई हिंदी फिल्म की शूटिंग ने शहर को फिर से चहल पहल से भर दिया है। झील किनारे सुबह से लेकर शाम तक कैमरों और लाइट्स की हलचल दिखाई दे रही है। दून कलेक्टिव एलएपी के तहत बन रही इस फिल्म का पहला दिन मल्लीताल के पंत पार्क और झील तट पर बीता। य
हां अभिनेता जावेद जाफरी, कलाकार विक्रम मैसी और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर कैमरे के सामने अलग अलग दृश्य फिल्माते दिखाई दिए।
शहर में शूटिंग की जानकारी फैलते ही लोग बड़ी संख्या में लोकेशन पर पहुंचने लगे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने चारों ओर घेरा बनाकर लोगों को दूर ही रोक दिया। फिल्म से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कहानी आम फिल्मों से अलग है और इसी वजह से इसे गोपनीय रखा जा रहा है। उनका कहना है कि असली रोमांच दर्शकों को सिनेमा हॉल में ही मिलेगा।
Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा
फिल्म की कथा पूरी तरह पर्वतीय पृष्ठभूमि पर आधारित है। झील का शांत पानी, मालरोड का सौंदर्य, अयारपाटा की ढलानें, डिग्री कॉलेज रोड की हलचल, स्नो व्यू की ऊंचाई और शहर के कई पुराने हिस्से फिल्म का अहम हिस्सा बनेंगे।
नैनीताल के कलाकार मदन मेहरा भी इस फिल्म में दिखाई देंगे, जबकि कई स्थानीय युवाओं को छोटे–बड़े किरदारों के लिए चुना गया है। स्थानीय कलाकारों का कहना है कि ऐसी शूटिंग से यहां के युवाओं को मौके मिलते हैं और कला को एक नया मंच मिलता है
बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी ने उड़ाई उत्तराखंड सरकार की नींद, SOP बनाने के निर्देश
फिल्म के निर्माता दुश्यंत सिंह और नेहा खुराना हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी फराज हैदर संभाल रहे हैं। कलाकारों की सूची में अर्चना पूर्ण सिंह का नाम भी शामिल है। पूरे शहर में चार मार्च तक अलग–अलग स्थानों पर शूटिंग जारी रहने की संभावना है। फिल्म को गर्मी के मौसम में दर्शकों के बीच लाने की तैयारी की जा रही है।
Location : Nainital
Published : 24 February 2026, 3:07 AM IST
Topics : actors Excitement Nainital New Hindi Film shooting