हिंदी
उत्तराखंड के बेसिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौैडियाल पर हुए हमले के विरोध में शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के तीव्र आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल मुख्य सचिव को एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीजीपी को भी सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्ता करते हुए कर्मचारी (Img- Internet)
Dehradun: बेसिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौैडियाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अधिकारियों और शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए उत्तराखंड सरकार की नींद उड़ गई है। इस मामले में शिक्षकों और अधिकारियों ने जिस तरह उग्र तेवर दिखाकर बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार की धमकी दी है, उससे सरकार को तत्काल हरकत में आना पड़ा।
मामला तूल पकड़ता देख सीएम धामी ने अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों से बात की और अधिकारियों-कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए एसओपी बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड सरकार के गले की हड़्डी बना शिक्षा निदेशक पर हमले का मामला, बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार!
उन्होंने डीजीपी को भी निर्देश दिए हैं कि सरकारी कार्यालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, साथ ही इस तरह की घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है कि राजकीय शिक्षक संघ ने अपनी बैठक में हमले की घोर निंदा करते हुए चेतावनी दी कि यदि हमले के लिए जिम्मेदार आरोपी विधायक समेत अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि दो दिन के भीतर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 25 फरवरी से समस्त कार्यालयों में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।
Dehradun: डोईवाला में नशे में धुत कार चालक ने 2 पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, घायल
उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और उन्हें स्पष्ट शब्दों में बताया कि बेसिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौैडियाल पर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। यह शिक्षकों-कर्मचारियों और अधिकारियों के सम्मान का विषय है।