उत्तराखंड सरकार के गले की हड़्डी बना शिक्षा निदेशक पर हमले का मामला, बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार!

उत्तराखंड में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमले का सरकार के गले की हड़्डी बनता जा रहा है। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का आक्रोश भड़कता जा रहा है। पांच दिनों के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 February 2026, 1:33 PM IST
google-preferred

Dehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौैडियाल पर हुए जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे अपनी सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा बनाकर सरकार को चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर सभीआरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा।

कार्य बहिष्कार का निर्णय

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष राम सिंह चौहान एवं महामंत्री रमेश पैन्यूली के नेतृत्व में हुई बैठक में शिक्षकों ने घटना की घोर निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि हमले के लिए जिम्मेदार आरोपी विधायक समेत अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Dehradun News: विकासनगर में अस्पताल मार्ग बना पार्किंग अड्डा, किसकी लापरवाही से खतरे में मरीज?

बैठक में यह भी मांग रखी गई कि शिक्षकों को पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि दो दिन के भीतर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 25 फरवरी से समस्त कार्यालयों में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मिलेंगे शिक्षा अधिकारी

शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन की कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता के मुताबिक इस मामले में एसोसिएशन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मिलकर अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग करेगी।

Dehradun News: विकासनगर में शिक्षिका के घर में छाया मातम, शिक्षक गंभीर

मामला अधिकारियों के मान-सम्मान से जुड़ा हुआ है। यदि पांच दिनों के भीतर सभी आरोपी गिरफ्तार न हुए तो बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार कर दिया जाएगा।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 23 February 2026, 1:33 PM IST

Advertisement
Advertisement