सिसवा नगर गोलीकांड: स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला मामला, दो अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा, थाने पहुंचे दर्जनों व्यवसाई
महराजगंज जनपद के सिसवा नगर में स्वर्ण व्यवसायी पर हुई गोलीबारी की सनसनीखेज घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।